Ghansyam Sharma / Wed, Mar 12, 2025 / Post views : 185
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका को दैनिक भास्कर पत्रकार बार बार फोन कर,कर रहा परेशान, अधीक्षिका ने की शिकायत...
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हंगामा करने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ आश्रम अधीक्षिका सरिता मंडावी ने कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से नामजद लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आश्रम अधीक्षिका द्वारा पुलिस को सौंपे गए पत्र में उल्लेखित है कि अभय मंडल ने खुद को दैनिक भास्कर का पत्रकार बताता है वह सोमवार रात 8 बजे आदित्य मंडल,अमित मंडल नामक व्यक्तियों ने मेरे पति रघुनाथ मंडावी को अकेले में बुलाए और अभय मंडल ने कहा मैडम बहुत उचल रही है। मैडम बोल रही है उपर सुचना दूगी, मैडम को बता देना मेरा कलेक्टर और विधायक भी कुछ नहीं कर सकते। मैं अब नहीं छोडुगा मैडम का नौकरी खा के


छोडुगा यदि बचना है तो मेरा डिमांड पूरा कर देना, नही तो मैडम का नौकरी खा कर ही रहूंगा। मंगलवार तक डिमांड पुरा नहीं हुआ तो मंगलवार को जनदर्शन में डीएमसी से व कलेक्टर से बाइट लूगा और मंगलवार शाम को मैडम का विडियों के साथ समाचार पेपर वाइरल करूगा, इस बार जो भी हो मैडम का नौकरी खाके छोडुगा । मंडल ने मेरे पति को मंगलवार दिन तक दो लाख रुपए डिमांड पुरा करने की धमकी भी दिया है। और रात लगभग 9 बजे अभय अपने अन्य सथियों को साथ लेकर कस्तुरबा गांधी आवसीय विद्यालय में पहुंच कर हंगमा करते हुए बल पुर्वक हास्टल परिसर में घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन अन्दर से बन्द होने के कारण से हॉस्टल के अन्दर प्रवेश नही कर सके।
सोत्र- शिकायतकर्ता के द्वारा दिया गया ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन