Ghansyam Sharma / Sat, Apr 1, 2023 / Post views : 189
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति जिला चिकित्सालय में उपचार कराने पहुंचा था,जो रात तकरीबन 9 बजे जिला चिकित्सालय परिसर में घूम रहा था, उसी दौरान एंबुलेंस चालक ने रिवर्स तेज गति चलाते के कारण व्यक्ति के ऊपर एंबुलेंस वाहन को चढ़ा
दिया, व्यक्ति के ऊपर वाहन का पहिया चढ़ते देख परिसर में खड़े अन्य व्यक्तियों ने एंबुलेंस चालक को आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, तब तक एंबुलेंस चालक ने व्यक्ति के ऊपर वाहन चढ़ा दी, एंबुलेंस वाहन के पहियों से दबकर व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसकी उपचार के दौरान रात तकरीबन 10 बजे मौत हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम बरकई निवासी मेहर पांडे उम्र 30 वर्ष पासंगी पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम को मोटरसाइकिल से गिर कर घायल हुआ था, जिसे फरसगांव अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन