Ghansyam Sharma / Thu, Apr 23, 2026 / Post views : 65
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव जिले के नगर पंचायत फरसगांव क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब नेशनल हाईवे 30 से कुछ दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच है, हालांकि उसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना फरसगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन