Ghansyam Sharma / Sun, Oct 26, 2025 / Post views : 214
दुःखद समचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ग्राम पंचायत कोकोड़ी में रविवार शाम करीब 6:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने गांव के मुख्य तालाब में एक महिला का शव तैरता हुआ देखा। अचानक हुई इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
ग्रामीणों ने तत्काल गांव के सरपंच जानकारी दी, जिसके बाद कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला गांव की नहीं लग रही है। इस कारण उसकी पहचान और मौत के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ चल रही हैं। फिलहाल पुलिस भी महिला की पहचान संबंधी जानकारी जुटा रही है और हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन