Ghansyam Sharma / Thu, May 21, 2026 / Post views : 81
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण का एक और मामला सामने आया, जहां आवेदिका श्रीमती रुक्मिणी नंदा को मात्र दो दिवस के भीतर मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया। आवेदिका ने मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में अपने पुत्र के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी देवेंद्र शोरी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद कोण्डागांव को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
कलेक्टर के निर्देशों के पालन में नगर पालिका परिषद कोण्डागांव द्वारा त्वरित प्रक्रिया पूरी करते हुए आज आवेदिका को मृत्यु प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर की इस तत्परता की सराहना की जा रही है, लेकिन साथ ही व्यवस्था पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि एक सामान्य मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नागरिकों को कलेक्टर जनदर्शन तक पहुंचकर आवेदन देना पड़े, तो यह संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न है। लोगों का कहना है कि जिस कार्य को नगर पालिका स्तर पर समय पर पूरा होना चाहिए, उसके लिए आम जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने और अंततः कलेक्टर तक पहुंचने को मजबूर होना पड़ रहा है। नागरिकों का मानना है कि यदि संबंधित अधिकारी समयबद्ध तरीके से कार्य नहीं कर पा रहे हैं और लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं, तो प्रशासनिक जवाबदेही तय होना आवश्यक है। ओर ऐसे प्रशासनिक अधिकारियों कार्रवाही करए हुए पद से हटाना चाहिए। पर पर आप आप लोगों की क्या राय हैं जरूर बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन