Ghansyam Sharma / Mon, Sep 25, 2023 / Post views : 155
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष अपनी बातों को रखने पैदल ही निकली सहकारी समिति की महिलाये को रास्ते मे ही रोक लिया प्रशासन ने महिलाओं संग शिवसैनिकों को । आपको बतादें की मां दंतेश्वरी बुनकर सहकारी समिति बफना की महिलाएं अपनी शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने कोंडागांव से पैदल ही रायपुर के लिए निकली, पीडित महिलाओं को शिव सैनिको का समर्थन मिला, पुलिस प्रशासन को भनक लगते ही महिलाओं को समझाइए देकर रोक लिया। समिति की महिलाएं गंगा नेताम व अन्य का दावा है मां दंतेश्वरी बुनकर सहकारी समिति मर्यादित बफना का गठित कर उन्हें अध्यक्ष- सचिव बनाकर उनके नाम लाखों रुपए की हेरा फेरी पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम व सरस उपाध्याय नामक महिला ने किया और हमे कर्जदार बना दिया है, अब जिला प्रशासन हम महिलाओं को नोटिस भेज कर परेशान कर रहे हैं। महिलाओं ने कहना है कि उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन व से भी मामले की शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत पर साल भर बाद भी किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई,जिससे थक हार कर आज हम सभी पीड़ित महिलाएं मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की शिकायत व जांच की मांग करने पैदल ही रायपुर के लिए निकल रहे हैं। आशुतोष पांडे प्रदेश महासचिव युवा सेना छत्तीसगढ
ने कहा कि महिला समूह से लूट की है पूर्व कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने एक तरफ मोदी जी महिला सशक्तिकरण की बात करते है दूसरी तरफ उनके ही सिपाही लूट को अन्जाम दे रहे है,भूपेश सरकार से उम्मीद थी की इस अत्याचार पर कारवाही करेंगे परंतु अफसोस आज तक कार्यवाही नहीं हुई, खाना पूर्ति करते उल्टे आदिवासी महिलाओं को ही आरोपी बना दिया है मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्यवाही होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन