Ghansyam Sharma / Thu, Jun 16, 2022 / Post views : 145
कोंडागांव पत्रिका लुक।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बांसकोट चौकी प्रभारी को गायत्री मंत्र एवं गायत्री माता के ऊपर अश्लील टीका टिप्पणी करने को लेकर गायत्री परिवार ट्रस्ट बांसकोट नें ज्ञापन सौपकर एफ आई आर दर्ज करते हुए तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया है।शिक्षक मतलब गुरु, गुरु मतलब ही आदर्शवादी परम्पराओ को सबके बीच में बाँटने वाला व्यक्ति जैसे गौरवशाली पद पर रहकर आपराधिक कृत्य करना समझ से परे है ऐसे लोग या तो फिर सामाजिक समरसता को भंग करके लोगों के अंदर वैमन्यस्ता पैदा करके आपस में लड़ाकर अपना रोटी सेकने का कार्य करते है गायत्री परिवार ऐसे कृत्य को अक्षम्य अपराध मानता है ,एवं इस पर यदि प्रशासन त्वरित कार्यवाही नहीं करता है ,तो संगठन एवं सनातन संस्कृति को मानने वाले लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगेl गायत्री महामंत्र एवं उसकी वैज्ञानिक महत्ता पर असंख्य शोध के बाद उसको सार्वभौमिक एवं लोककल्याण कारी मंत्र के रूप में प्रतिस्थापित होने के बाद पूरी विश्व की नजर गायत्री मंत्र पर टीका हुआ है,और जन जन तक इस मंत्र के जप एवं उसके लाभ को बताया गया।वही वेदमाता गायत्री पर अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया में करने वाला शिक्षक के विरुद्ध सनातन समाज एवं धार्मिक संग़ठनों से जुड़े लोग आक्रोशित है उनके द्वारा पुलिस चौकी बांसकोट एवं थाना विश्रामपुरी में ज्ञापन सौंप कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया गया हैl गौर तलब है कि सोशल मीडिया में किसी के धार्मिक आस्था एवं देव शक्तियों का मजाक उड़ाना एवं लोगों के आस्थाओ के साथ खिड़वाड़ करना जघन्य अपराध हैl जबकि जानबूझ कर ऐसे ही कृत्य माकड़ी ब्लाक के अंतर्गत ग्राम कावरा निवासी पेशे से शिक्षक नानजात मरकाम द्वारा गायत्री मंत्र,पर अत्यंत ही अश्लील व्याख्यान एवं जगतजननी वेदमाता गायत्री, भगवान ब्रम्हा एवं हमारे ऋषि मुनियों पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है lजिससे गायत्री परिवार के साथ साथ सर्व हिंदू समाज अत्यंत ही आक्रोशित है। जनभावना एवं आस्था को काफी आघात पहुंचने से पुलिस थाना प्रभारी विश्रामपुरी, पुलिस चौकी प्रभारी बांसकोट को ऐसे अपराधिक कृत्य करने वाले व्यक्ति पर कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग ज्ञापन देकर के किया गया है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के लोक कल्याणकारी रचनात्मक गतिविधियों पर देश ही नहीं पूरे विश्व की आशा भरी निगाहें टिकी हुई है lऐसी संस्था एवं देव शक्तियों पर एक जिम्मेदार पद पर शिक्षक जैसे गौरवशाली पद पर रह कर के अपराधिक कृत्य करना तथा लोगों के अंदर वैमन्यस्ता पैदा करके झगड़ा फसाद पैदा करना ये उनका मंशा रहीं होगी प्रथम दृष्या ऐसा लग रहा है l इस पर प्रशासन को त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल उस तथाकथित शिक्षक को निलंबित करते हुए तत्काल गिरफ्तार करें। गायत्री परिवार के साथ ही सभी धार्मिक संगठन एवं सर्व हिन्दू समाज उक्त मांग करता है तथा शासन प्रशासन को चेतावनी देता है कि यदि उक्त शिक्षक को तत्काल गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो सभी धार्मिक संस्था एवं सभी हिन्दू संगठन एक बैनर तले उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। और ऐसा कृत्य देश एवं संस्कृति विरोधी गैंग द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत किया जा रहा है lजिसका गायत्री परिवार बांसकोट बड़ेराजपुर ईकाई एवं हिन्दू संगठनों के द्वारा पुर जोर विरोध करते हुए ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए उनके ऐसे समाजविरोधी कृत्य के लिए उनको तत्काल बर्खास्त करते हुए गिरफ्तार किया जाय l ज्ञापन सौपने के दौरान राजेश साहू प्रमुख ट्रस्टी गायत्री परिवार ट्रस्ट बांसकोट, टीका राम नागेश सहायक ट्रस्टी, आसकरण साहू ट्रस्टी, श्यामा साहू ब्लॉक समन्वयक महिला प्रकोष्ठ, लक्ष्मी साहू, बसंती साहू, बलराम बड़बसिया, कमलेश साहू, मनोज कुमार साहू, ओमप्रकाश सार्दुल, राजकुमार बैद्य, किशोर सेन, गजेंद्र साहू,मन्नू नाग, कनक साहू, दिलीप साहू, अनीता साहू, लोमेस साहू,हरिचंद साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन