Ghansyam Sharma / Tue, Dec 16, 2025 / Post views : 229
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
लछिन्दर पाण्डे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कलार समाज के प्रतिनिधियों ने आज एसपी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। समाज ने बताया कि लछिन्दर पाण्डे 3 दिसंबर को विश्रामपुरी साप्ताहिक बाजार से लापता हुआ था, बाद में सिर कटा शव बरामद किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है। समाज ने फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी, एसपी की निगरानी में जांच तथा मृतक को अपराधी बताए जाने के दावों को सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन