Ghansyam Sharma / Wed, Mar 18, 2026 / Post views : 240
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से रैली निकालकर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
कोण्डागांव।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी पहले पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए, जहां से रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने तहसीलदार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण को लेकर शासन-प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसी के चलते कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है और चरणबद्ध आंदोलन जारी है।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से लंबित महंगाई भत्ता (DA) एरियर्स का भुगतान, समयमान वेतनमान, वेतन विसंगतियों का निराकरण, अनुकंपा नियुक्ति में शिथिलता, पंचायत सचिवों का शासकीयकरण, संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण सहित अन्य मांगें शामिल हैं। फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया, भविष्य में आंदोलन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन