Ghansyam Sharma / Wed, Aug 17, 2022 / Post views : 193
कोंडागांव पत्रिका लुक।
सरकारी चावल के अवैध परिवहन का मामला कोंडागांव से बुधवार को सामने आया है । राशन चावल के अवैध परिवहन की जानकारी पर जहां विभागीय अमला वाहन के तलाश में जुटने का दावा कर रहा, जबकि वाहन चालक भनक लगते ही विभागीय टीम के पहुंचने से पहले चावल भरे वाहन सहित फरार बतायाा जा रहा। सूत्रों की माने तो बुधवार को नगर के स्थानीय व्यापारियों से राशन की चावल खरीद वाहन में भरकर केशकाल की ओर ले जाने वाला था, लेकिन वाहन चालक को जैसे ही चावल परिवहन के विभाग को भनक लगने की जानकारी मिली तत्काल वाहन को जगदलपुर के रास्ते लेकर भाग निकला। जिला खाद्य अधिकारी का कहना है हमें सरकारी चावल अवैध परिवहन की जानकारी मिली थी, वाहन जगदलपुर की ओर जाने की सूचना मिलने पर हमने जगदलपुर की टीम को सूचित किया है। वाहन की तलाश जारी है।
सूत्र-मुखबिर की सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन