Ghansyam Sharma / Fri, Jun 5, 2026 / Post views : 65
केशकाल। पत्रिका लुक
ग्राम पंचायत बेड़मा में गुरुवार को ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम शामिल हुए। कार्यक्रम में दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय आराध्य माता शीतला मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक नीलकंठ टेकाम ने मंदिर प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान जल जीवन मिशन के तहत संचालित ‘हर घर नल से जल’ योजना की प्रगति की जानकारी भी ली गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से योजना के लाभ और पेयजल व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष सेवकराम नेताम, जिला महामंत्री विजय पोया, केशकाल मंडल अध्यक्ष एवं सरपंच लम्बोदर सलाम सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन