Mon, 12 Oct 2026
Breaking News
सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा |

: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा मिले वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी से, दी शुभकामनाएं..

Ghansyam Sharma / Wed, Nov 12, 2025 / Post views : 187

Share:

रायपुर । पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज विश्व कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट रहीं आकांक्षा सत्यवंशी एवं उनके परिजनों के साथ अपने निज निवास पर आत्मीय भेंट की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने उन्हें शौर्य के प्रतीक के रूप में गदा भी भेंट किया। जिस पर आकांक्षा ने हर्षपूर्वक अपने विश्वकप के फाइनल मैच में गदा से जुड़ा एक वाक्या साझा करते हुए बताया कि वे भी हनुमान जी की भक्त हैं और आखिरी मैच में खिलाड़ी राधा यादव और क्रांति गौड़ पूरे समय हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे। फिर जब उनकी मैच खेलने की पारी आयी तो उन्होंने एक छोटा सा गदा मेरे हाथों में देकर उसे मैच के अंत तक पकड़े रहने को कहा था और भगवान हनुमान की कृपा हम पर बनी रही और हम विश्व विजेता बन गए।

एम्स रायपुर की नौकरी का अवसर छोड़ बनीं महिला टीम की फिजियो
इस अवसर पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री से अपने क्रिकेट से जुड़ने के सफर को साझा किया। कैसे एम्स रायपुर की पक्की नौकरी छोड़कर उन्होंने क्रिकेट टीम की फिजियो का दायित्व संभाला। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पढ़ाई के बाद रायपुर मेडिकल कॉलेज से फिजियोथेरेपी में स्नातक और कटक से स्नातकोत्तर किया। इसके बाद उन्होंने कई न्यूरो सर्जन्स के साथ काम किया और उसी वक्त फेसबुक पर अपनी ट्रेवलिंग के शौक के साथ अपनी बकेट विश लिस्ट शेयर की थी।
उन्होंने कहा— मुझे नहीं पता था कि एक फेसबुक पोस्ट मेरी दुनिया बदल देगा। फेसबुक पोस्ट से मेरे घूमने के शौक को जानकर मेरी सीनियर ने मुझे छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम से जुड़ने का ऑफर दिया और उसी वक्त मेरा चयन एम्स रायपुर के लिए भी हुआ था। घर में लोग स्थायी नौकरी के लिए एम्स जाने की सलाह दे रहे थे, पर माता-पिता और भाई ने मुझे सपोर्ट किया। मैंने स्थायी नौकरी छोड़ क्रिकेट के साथ अपनी यात्रा प्रारम्भ की और छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम के तीनों वर्गों को अपनी सेवाएं दीं। मेरे अच्छे काम ने मुझे बीसीसीआई की नजर में ला दिया और फिर सीनियर भारतीय महिला टीम के साथ एक कार्यशाला में काम करने का अवसर मिला। इसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

पहले कठिन होता था महिला का सफर करना, अब सभी का मिला साथ
आकांक्षा ने बताया कि उन्हें घूमने का शौक है। पहले महिलाओं का सफर करना बहुत कठिन होता था, अब परिवार का साथ मिलने से सब आसान हो गया है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अब खेल हो या फाइटर प्लेन उड़ाना— हर क्षेत्र में महिलाएं आगे आ रही हैं। शासन में भी महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

बस्तर ओलंपिक में शामिल होने उपमुख्यमंत्री ने दिया न्योता
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आकांक्षा को वर्ल्ड कप विजय की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। कवर्धा की बेटी का विश्व विजेता बनने में अमूल्य योगदान हम सभी के लिए गर्व की बात है। इससे प्रदेश की बालिकाएं भी खेल के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित होंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत में आपकी भूमिका ने हमें गौरव दिलाया है।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आकांक्षा सत्यवंशी को सम्मान स्वरूप मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा पूरे परिवार के साथ स्वल्पाहार भी किया। फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस सफलता में योगदान दे पाईं। उन्होंने अपने पति को अपना सहयोगी बताया। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें बस्तर ओलंपिक में शामिल होकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु आमंत्रित भी किया।

ओलंपिक में पदक दिलाएंगे बस्तर के युवा
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को निरंतर विस्तार दे रही है। हम राज्य की हर प्रतिभा को मंच देने के लिए कार्य कर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के माध्यम से बस्तर की विलक्षण प्रतिभाएं आगे आ रही हैं। बस्तर के युवा आनुवांशिक रूप से खेलकूद और एथलेटिक्स के लिए ढले होते हैं। हमारा लक्ष्य है कि बस्तर ओलंपिक से प्रतिभाओं की तलाश कर उन्हें अगले ओलंपिक के लिए तैयार करें और वे भारत को पदक दिलाएं।

आकांक्षा ने उपमुख्यमंत्री को डाइट टिप्स में कहा— खाएं छत्तीसगढ़िया साग
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें भात और साग खाना बहुत पसंद है। तो आकांक्षा ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ियों की विशेषता ही हमारी विभिन्न साग-सब्जियों की भिन्नता है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को डाइट टिप्स देते हुए कहा कि आपको तो छत्तीसगढ़िया साग पसंद है, तो उसे रोज के भोजन में शामिल करना जरूरी है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement