Ghansyam Sharma / Sat, May 16, 2026 / Post views : 8
रायपुर। पत्रिका लुक
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान वे जगदलपुर से कार्यक्रम स्थल तक सांसद महेश कश्यप, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बस में पूल वाहन के रूप में पहुंचे। नेतानार स्थित शहीद गुण्डाधुर सेवा डेरा पहुंचकर उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उप मुख्यमंत्री ने सेवा डेरा परिसर में संचालित सेवा सेतु केंद्र, बैंक सखी केंद्र तथा महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा कर स्वरोजगार और आजीविका संवर्धन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्तर की महिलाएं स्व सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में बेहतर कार्य कर रही हैं तथा सेवा सेतु केंद्र शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहीद गुंडाधुर की प्रतिमा स्थल का भी अवलोकन किया और साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रंग-रोगन एवं सजावट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव निहारिका बारीक, सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास भीम सिंह, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन