Ghansyam Sharma / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 160
सरकार एक गोली नहीं चलाना चाहती, बिना शर्त बातचीत को तैयार
सुकमा । पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा आज़ादी के बाद पहली बार सुकमा जिले के नक्सलगढ़ रायगुड़म पहुँचे। यह इलाका लम्बे समय से नक्सलियों के कब्ज़े में रहा है। यह पर पहुंचने वाले पहले डिप्टी सीएम विजय शर्मा हैं
बाइक में बैठकर ग्रामीणो के बीच गांव पहुँचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
डिप्टी सीएम विजय शर्मा जवानों के साथ बाइक पर सवार होकर रायगुड़म गाँव पहुँचे। उन्होंने सीधे ग्रामीणों के बीच जाकर उनसे बातचीत की।
ग्रामीणों से मिलकर की बातचीत
गृह मंत्री शर्मा ने ग्रामीणों के साथ ज़मीन पर बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और उनसे विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अब इस क्षेत्र को विकास और सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाएगा।
लम्बे समय से नक्सलियों के क़ब्ज़े में है रायगुड़म का इलाक़ा रायगुड़म का इलाका लंबे समय से नक्सलियों के प्रभाव में रहा है। सुरक्षा बलों द्वारा इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सलियों से शांति वार्ता के लिए तैयार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यदि नक्सली शांति चाहते हैं तो सरकार भी गोली नहीं चलाएगी और शांति वार्ता के लिए तैयार है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना किसी शर्त के बातचीत संभव है। उन्होंने कहा कि हमारे जवान जंगलों में बहादुरी से लड़ रहे हैं और उनकी वजह से ही आज इस इलाके में पहुंचना संभव हो पाया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों ने इन इलाकों को सुविधाओं से वंचित रखा, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और जवानों की मदद से सभी सुविधाएं यहाँ पहुंचाई जाएंगी।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा ये विष्णुदेव साय की सरकार
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा की ये विष्णुदेव की सरकार है इस सरकार में मंत्री गांव-गांव घर-घर पहुचेंगे। मेने जवानों से मुलाकात कर उन्हे बार-बार सलाम किया है, उनकी बहादुरी और उनके शौर्य के लिए। इन इलाकों को सुविधाओं से वंचित कर के रखा गया था। इन जवानों की भुजाओं की ताकत पर वो सुविधाए गांव तक पहुंचती है। और गांव वालो से मेने मुलाकात की थी।, ऐसास लगता है कि उन्हे देश - दुनिया से दूर रखा गया। किसी भी सुविधा का लाभ नहीं दिया गया। अब सब कुछ मिलेगा क्योकि ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का संकल्प है। वही उन्होने कहा कि नक्सलियों के कितने पत्र आए है जवान पुरी तैयारी के साथ काम कर रहे है।
इस दौरे में बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन