Ghansyam Sharma / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 263
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
कोण्डागांव जिले के जनपद पंचायत विश्रामपुरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी देव मेला हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस पारंपरिक मेले में आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में देवी-देवताओं का आगमन हुआ, जिसे देखने और सहभागी बनने के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ग्रामवासियों ने देवी-देवताओं का पूरे विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया।
मेले का मुख्य आकर्षण देव परिक्रमा रहा, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा देवी-देवताओं पर पुष्पवर्षा की गई और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बना रहा, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में सैकड़ों ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने मेले को और भी भव्य स्वरूप प्रदान किया। मेले की एक विशेषता यह भी रही कि बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विभिन्न दुकानों से जमकर खरीदारी की, जिससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिला। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना संपन्न की गई और आयोजन में आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं तथा सामुदायिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। इस अवसर पर ग्राम पटेल, गायता, पुजारी सहित नीलकंठ टेकाम, मंडल अध्यक्ष मन्नाराम मरकाम, अंजोरीराम नेताम, विवेक चांदेकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन