Ghansyam Sharma / Sat, Feb 4, 2023 / Post views : 186
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
परमेश्वरी माता जयंती पर देवांगन समाज ने भव्य शोभायात्रा निकाली। यह शोभायात्रा 12 बजे चौपाटी मैदान से सुसज्जित वाहन रूपी रथ में परमेश्वरी माता रूप में समाज की बालिका को मां के रूप में बैठकर शोभायात्रा निकाली गई ।
देवांगन समाज के द्वारा मां के जयघोष करते हुए परमेश्वरी माता जयंती की शोभायात्रा मुख्य मार्ग से आड़काछेपडा वार्ड में स्थित देवांगन समाज भवन तक जाएगी। आड़काछेपडा वार्ड में स्थित देवांगन भवन में परमेश्वरी माता की विधिवत पूजा पाठ एवं देवांगन समाज के द्वारा सभा का आयोजन किया जाएगा।
इस शोभायात्रा में देवांगन समाज के युवा -युवक्ति, महिला -पुरुष सहित बड़ी संख्या में शामिल हुए। वहीं परमेश्वरी माता की शोभायात्रा में पूर्व मंत्री लता उसेंडी भी शामिल हुई । लता उसेंडी ने परमेश्वरी माता जंयती की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन