Ghansyam Sharma / Tue, Mar 4, 2025 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केंद्रीय राज्य मंत्री रेल एवं जल शक्ति भारत सरकार व्ही. सोमन्ना का कोण्डागांव जिला का एक दिवसीय दौरा रहा । वे नारियल बोर्ड में रोपण कार्यक्रम में शामिल हुए साथ ही किसानों से चर्चा की । कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की ली समीक्षा बैठक। केंद्रीय राज्य मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यो को लेकर सभी अधिकारी को सौ प्रतिशत योजनाओं को पूरा करने की बात
कही। वही मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे देश में जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित है। छत्तीसगढ़ में रेल लाइन की विस्तार की बात कहते हुए कहा कि अब धमतरी से कोण्डागांव ओर जगदलपुर तक रेल लाइन का DPR तैयार हो चुका है आने वाले समय में निर्माण शुरू किया जाएगा। वही दल्ली राजहरा व रावघाट रेल लाइन का निर्माण पूर्ण हो चुका है इस रेल लाइन को नवम्बर को आम लोगों के लिए शुरू किया जाएगा, वही रावघाट से
जगदलपुर रेल लाइन का विस्तार को लेकर भी कहा कि रेल विभाग को राशि जारी कर दी गई है बहुत जल्द इसका भी विस्तार किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री व्ही. सोमन्ना ने कहा मैं कोण्डागांव में पहली दफा आया हूं, कोण्डागांव आकर बहुत प्रसन्ता हुई, क्योकि यहां की कलाकृति, संस्कृति बहुत
मनमोहन है। मैं फिर से तीन दिवसीय दौरे पर कोण्डागांव आऊंगा। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, बस्तर प्राधिकरण उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी, कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन