Ghansyam Sharma / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 192
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
राम नवमी के पावन अवसर पर जिले में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।
शोभा यात्रा आड़काछेपड़ा पारा से प्रारंभ होकर कोंडागांव बस स्टैंड तक निकाली गई, जिसमें भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां सजाई गईं। भक्ति गीतों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और नाचते हुए नजर आए।
इस आयोजन में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पूरे आयोजन के दौरान शहर में भक्तिमय माहौल बना रहा और शोभा यात्रा आकर्षण का केंद्र बना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन