Ghansyam Sharma / Thu, Apr 2, 2026 / Post views : 201
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया था और जगह-जगह भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।
घड़ी चौक के पास स्थित पंचवटी दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतार देखने को मिली, जहां श्रद्धालु दर्शन के लिए घंटों तक इंतजार करते नजर आए।
हनुमान जयंती के इस पावन अवसर पर पूरे जिले में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन