Ghansyam Sharma / Thu, May 21, 2026 / Post views : 148
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोंडागांव जिले में 20 मई 2026 को डायल 112 आपातकालीन सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बस्तर सांसद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कोंडागांव विधायक , केशकाल विधायक , नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
डायल 112 सेवा शुरू होने से अब जिले के नागरिकों को पुलिस, एंबुलेंस, अग्निशमन, महिला सुरक्षा और सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में केवल 112 नंबर डायल करना होगा। यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी। कॉल मिलते ही जीपीएस आधारित प्रणाली से संबंधित टीम को तत्काल सूचना भेजी जाएगी, जिससे 10 से 15 मिनट के भीतर सहायता पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। वैन में डिजिटल साक्ष्य संग्रहण, सीसीटीवी फुटेज जांच, रक्त नमूना परीक्षण और अन्य आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इससे अपराध जांच प्रक्रिया तेज और वैज्ञानिक होगी।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि आपात स्थिति में ही 112 नंबर का उपयोग करें और इसे अपने मोबाइल में सेव रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन