Ghansyam Sharma / Mon, Jan 26, 2026 / Post views : 229

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2026 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर तथा परिवार न्यायालय कोण्डागांव में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश किरण चतुर्वेदी एवं प्रधान कुटुम्ब न्यायाधीश रमाशंकर प्रसाद द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
ध्वजारोहण के पश्चात समस्त न्यायाधीशगणों ने उपस्थित अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमारे संविधान के लागू होने का प्रतीक है तथा हमें संविधान में निहित आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व—का पालन करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें देशभक्ति गीत एवं राष्ट्रप्रेरक स्लोगन शामिल रहे।
इस अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश कोण्डागांव विक्रम प्रताप चन्द्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी. पॉक्सो) कोण्डागांव यशोदा नाग, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोण्डागांव रेशमा बैरागी पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय, व्यवहार न्यायाधीश रीमा लकड़ा सहित जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव के समस्त अधिवक्तागण एवं न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन