Ghansyam Sharma / Tue, Oct 28, 2025 / Post views : 211
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने की त्वरित कार्रवाई
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान ग्राम सोडमा निवासी दिव्यांग मलसाय नेताम की समस्या का समाधान तत्काल कर दिया गया। मलसाय बचपन से ही दिव्यांग हैं, बावजूद इसके उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और कक्षा 10 तक की शिक्षा प्राप्त की। उनका परिवार खेती पर निर्भर है और वे अपने भाइयों के साथ घर के कार्यों में सहयोग करते हैं।
जनदर्शन में मलसाय नेताम ने राशन कार्ड न होने की समस्या कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के समक्ष रखी। कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल राशन कार्ड तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मौके पर ही मलसाय को राशन कार्ड प्रदान किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संकल्पित है। जनदर्शन के माध्यम से आज मलसाय नेताम को राहत मिली, उन्होंने शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया।
जनदर्शन में 39 आवेदन प्राप्त
साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम सोड़सिवनी निवासी रामसिंह शोढी ने हैंडपंप खनन की मांग की, ग्राम बड़े ओड़ागांव निवासी सुकूराम नाग ने सीसी रोड निर्माण की मांग रखी, वहीं ग्राम मगेदा निवासी बसमन नेताम ने नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की स्थापना की मांग की।
कार्यक्रम में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन