Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके गोद ग्राम पहुंच महिलाओं से चर्चा, काली मिर्च उत्पादन की तारीफ

Ghansyam Sharma / Fri, Sep 23, 2022 / Post views : 148

Share:

काली मिर्च के पौधों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती

मॉडल गांव के रूप में सल्फीपदर होगा विकसित- राज्यपाल

ग्रामीण औद्योगिक पार्क के तहत सल्फीपदर एवं लंजोड़ा को दिए जाएंगे 02 करोड़ रुपये की सहायता

कोंडागांव। पत्रिका लुक

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने अपने द्वारा गोद लिए गए ग्राम पंचायत लंजोड़ा के आश्रित ग्राम सल्फीपदर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्राम की महिलाओं द्वारा 2019 में मिलकर ग्राम के विकास हेतु आग्रह करने पर इस गाँव को गोद लिया था। आज सल्फीपदर का विकास देखने को बनता है। जिला प्रशासन द्वारा ग्राम के विकास के लिए सड़क, सोलर लाइट, स्कूल में बाउंड्री वॉल, पानी की टंकी, सोलर लाइट, रोजगार के लिए व्यवस्थाएं की हैं। इसके अलावा लंजोड़ा एवं सल्फीपदर ग्रामों को मिलाकर महात्मा गांधी ग्रामीण उद्योग पार्क की स्थापना की जा रही है जिसके लिए 02 करोड़ रुपए की सहायता राज्य शासन द्वारा प्रस्तावित किए गए हैं। जिससे ना सिर्फ ग्रामीणों को रोजगार प्राप्त होगा बल्कि गांव को एक नई पहचान भी प्राप्त होगी। यह ग्राम आज दूसरे गांवों के लिए एक मॉडल ग्राम के रूप में विकसित हो रहा है। यहां पर किए जा रहे काली मिर्च की खेती से ना सिर्फ रोजगार अपितु गांव की अर्थव्यवस्था को भी बल प्रदान हो रहा है। इस अवसर पर ग्राम की महिला स्व सहायता समूह की सदस्य प्रमिला नेताम ने बताया कि हमारे गांव में 06 समूहों के 65 सदस्यों के द्वारा कुकुट पालन, उड़द, तिल, कुलथी उत्पादन के साथ जंगल के किनारे रक्षा हेतु कैंटीन का भी संचालन गंगोत्री समूह द्वारा किया जा रहा है साथ ही गांव के वन एवं उनके संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिदिन 4 महिलाओं द्वारा गांव के वनों की रक्षा हेतु पूरी रात्रि गस्त की जाती है। जिससे ना सिर्फ गांव के वनों की रक्षा हो रही है बल्कि यहां लगे काली मिर्च की फसल में भी अब उत्पादन प्रारम्भ हो गया है। जिससे सभी को खुशी प्राप्त हुई है। इस पर राज्यपाल द्वारा वनों की रक्षा हेतु ग्राम की महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर ग्रामीण सुकलाल द्वारा बताया गया कि उन्होंने बहुउद्देशीय सल्फीपदर समिति बनाकर घरों में सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है जिसका मध्याह्न भोजन हेतु स्कूलों में सप्लाई किया जा रहा है साथ ही कुकुट पालन, के साथ अब इमली एवं तेंदूपत्ता प्रसंस्करण की भी आवश्यकता है। जिस पर राज्यपाल द्वारा जल्द से जल्द प्रसंस्करण केंद्र स्थापना कलेक्टर श्री दीपक सोनी को निर्देशित किया।

सामाजिक कार्यकर्ता हरिसिंह सिदार ने बताया कि राज्यपाल द्वारा गोद लिए जाने के बाद गांव की तस्वीर ही बदल गई है यहां सड़क सोलर बिजली के साथ बालक बालिकाओं के लिए शौचालय, प्राथमिक शाला में बाउंड्री वाल, काली मिर्च उत्पादन हो रहा है। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उईके द्वारा गांव की महिलाओं एवं बच्चों के साथ मिलकर उनसे बातें की। प्राथमिक शाला के बच्चों को चॉकलेट भेंट कर उनसे चर्चा भी की। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि जब राजभवन में यहां की महिलाएं मिलने पहुंची थी तो वे बहुत सी आशाएं लेकर आई थी आज उनके खिले हुए चेहरों को देख कर उन्हें अत्यंत हर्ष हो रहा है। ग्रामीण महिलाओं ने भी राज्यपाल को उनके गांव के विकास के लिए आभार व्यक्त किया। गांव वासियों का उत्साह इस वक्त देखते ही बन रहा था।

04थीं कक्षा की बालिका हर्षिता को 111 पौधे लगा कर रक्षा हेतु किया गया सम्मानित

इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा चौथी कक्षा में पढ़ने वाली हर्षिता चतुर्वेदी द्वारा 111 पौधे लगाकर उनकी रक्षा करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही बिहान समूह द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं बिहान की टीम को बधाई दी। इस दौरान गांव की उराव जनजाति की महिलाओं द्वारा बनाई गई सॉल को महिलाओं द्वारा राज्यपाल को भेंट किया गया।

ग्रामीण महिलाओं द्वारा लगाई गई उत्पादों की प्रदर्शनी

इस अवसर पर सल्फीपदर की महिलाओं द्वारा गांव में बिहान महिला समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों का प्रदर्शन किया। जहां पर उन्होंने खुद के द्वारा उत्पादित सब्जियों, काली मिर्च, बांस के उत्पादों एवं उड़ान महिला कृषक प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा निर्मित उत्पादों को देखा और तीखुर शेक एवं कुकीज़ का स्वाद भी लिया।

ग्रामीणों ने राज्यपाल के स्वागत में पूरे गांव को रंगा गुलाबी रंग से

सल्फीपदर गांव के ग्रामीणों ने राज्यपाल के गांव में आने की खुशी में पूरे गांव को गुलाबी रंग से रंग दिया था। इसे देख राज्यपाल ने भी हर्ष जताया। इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी, डीआईजी बालाजी राव, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, जनपद अध्यक्ष फरसगांव शीशकुमारी चिनाप, जनपद सदस्य रेखा नेताम, सरपंच अनिता नेताम उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement