Ghansyam Sharma / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 266
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में धान खरीदी कार्य से जुड़े डाटा एंट्री ऑपरेटरों के बीच वेतन भुगतान को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। सोमवार 23 मार्च को कलार समाज भवन परिसर में ऑपरेटरों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में पदाधिकारियों ने बताया कि चार माह के लंबित वेतन भुगतान को लेकर पूर्व में भी जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन आज पर्यंत कोण्डागांव जिले के डाटा एंट्री ऑपरेटरों को भुगतान नहीं किया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में संबंधित ऑपरेटरों को वेतन भुगतान किया जा चुका है। इस असमानता को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
पदाधिकारियों ने कहा कि जिले में कई वर्षों से कार्यरत डाटा एंट्री ऑपरेटर लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आंदोलन स्थगन के बाद भी उन्होंने प्रशासन के निर्देशानुसार अन्य कार्यों का संपादन किया, बावजूद इसके उन्हें उनके हक का वेतन नहीं मिल पा रहा है, जो कि कर्मचारियों के अधिकारों का हनन है।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जल्द ही जिला कलेक्टर से मुलाकात कर वेतन भुगतान की मांग की जाएगी। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया, तो सभी ऑपरेटर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
बैठक में सभी ऑपरेटरों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने की बात की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन