Ghansyam Sharma / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 116
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार 6 से 8 अप्रैल 2026 तक दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराना और दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर मौके पर ही वितरण करना रहा।
शिविर के अंतिम दिन 8 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में 4 दिव्यांगजनों को कैलीपर्स, 14 लोगों को कृत्रिम हाथ-पैर, 11 हितग्राहियों को ट्रायसायकल और 3 लोगों को व्हीलचेयर प्रदान की गई। इसके साथ ही कुल 55 पंजीकृत दिव्यांगजनों में से 46 का निःशक्त प्रमाण पत्र बनाकर तत्काल वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को निःशुल्क कानूनी सहायता एवं अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई।
इस शिविर में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, समाज कल्याण विभाग की अधिकारी ललिता लकड़ा, मेडिकल टीम, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के कर्मचारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन