Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | केशकाल के बड़पारा में पेयजल संकट, आठ माह से परेशान : पेयजल संकट, परेशान वार्डवासी पहुंचे कलेक्ट्रेट | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ |

: <em>जिले के 3538 युवाओं को 88 लाख 22 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता का वितरण</em>

Ghansyam Sharma / Mon, Jul 31, 2023 / Post views : 165

Share:


कोण्डागांव। पत्रिका लुक

कोंडागांव जिले के 3 हजार 529 युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के तौर पर 88 लाख 22 हजार रुपए का भुगतान किया गया। सोमवार 31 जुलाई को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित कार्यक्रम में बैंक खाता अंतरण के माध्यम से बेरोजगारी भत्ते का भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज की नौजवान पीढ़ी को किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े, इसके लिए शासन द्वारा बेरोजगारी भत्ते के तौर पर प्रतिमाह 25 सौ रुपए देने का निर्णय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के स्थान पर रोजगार देने में अधिक खुशी होने की बात उन्होंने इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर कही थी तथा इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए 41 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे रोजगार प्राप्त कर सकें। इसके साथ ही उन्हें स्वरोजगार से भी जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तथा गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वीडियो कांफ्रंेसिंग के माध्यम से किया गया। कोंडागांव स्थित जिला कार्यालय के एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष में इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री अंकित चौहान, लाईवलीहुड परियोजना के सहायक परियोजना अधिकारी श्री पुनेश्वर वर्मा, राष्ट्रीय रोजगार मिशन के यंग प्रोफेशनल श्री रवि शर्मा सहित हितग्राही उपस्थित थे। कोंडागांव जिले में सोमवार को 3 हजार 529 युवाओं को 88 लाख 22 हजार रुपए की राशि चौथे किश्त के तौर पर प्रदान की गई। इस योजना के तहत पहली किश्त 30 अप्रैल 2023 को दी गई थी, जिसमें 1606 हितग्रायिों ने योजना का लाभ लिया था। इस योजना के तहत निरंतर युवाओं के आवेदन लिए जा रहे हैं। योजना के तहत अब तक 4 हजार 673 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 3 हजार 548 आवेदन स्वीकृत और 658 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं तथा आवेदनों का निराकरण लगातार किया जा रहा है। बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने वाले 139 युवाओं को आजीविकामूलक कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही 80 युवाओं को रोजगार और 1 युवा को स्वरोजगार हेतु सहायता प्रदान की गई है।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement