Ghansyam Sharma / Sat, Jun 10, 2023 / Post views : 152
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ कोण्डागांव द्वारा एन.सी.सी. ग्राउण्ड में अनिश्चित कालीन आंदोलन पर बैठ । आपको बतादें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले कोण्डागांव सहकारी समिति कर्मचारी संघ द्वारा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए । संघ अध्यक्ष संतोष साहू ने बताया कि प्रदेश समस्त सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमितीकरण करने की मांग । सरकारी कर्मचारी की भांति वेतनमान दिए जाने की मांग। प्रदेश के समितियों में व्यापम से सीधी भर्ती बंद किया जाय, प्रक्रिया को पूर्णतः समाप्त कर समिति में कर्मचारियों का समायोजन किये जाने की मांग को लेकर हड़लात पर बैठे हैं। सहकारी समिति कर्मचारी के हड़ताल पर जाने से जिले में 1 लाख से अधिक किसानों सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित होना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन