Ghansyam Sharma / Mon, Feb 17, 2025 / Post views : 161
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन अंतर्गत प्रथम चरण में जिले के कोंडागांव जनपद में मतदान जारी है। जिले के दूरस्थ अंचलों में मतदान को लेकर ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत ने पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के साथ जिले के संवेदनशील मर्दापाल क्षेत्र के दूरस्थ गांवो का दौरा कर विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मर्दापाल, हसलनार, पदनार, पुसपाल, जोड़ेंगा तथा बनियागांव के मतदान केंद्रों में मतदान की प्रगति की जानकारी ली और निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे उपस्थित थे।
सोत्र-prokgn-
देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन