Ghansyam Sharma / Fri, Oct 11, 2024 / Post views : 162
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ महिला संगठन की जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर कोसागांव में विगत दिनों बैठक आयोजित किया गया,बैठक में उपस्थित समस्त महिलाओं की सर्व सहमति से महिला संगठन जिला अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं सचिव पदो पर सर्वसम्मति से चुने गए। गठित महिला संगठन की जिला इकाई जिले में महिला अत्याचार, घरेलू हिंसा, महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण व उनके उत्थान की दिशा में कार्य करेगी, महिला संगठन में जिला अध्यक्ष पद पर अध्यक्ष अनुराधा सोरी , उपाध्यक्ष मनबती मरकाम, जानकी, राधिका व सचिव पद पर यशोदा नेताम, सहसचिव नसीब मरकाम, मनीषा बघेल, कोषाध्यक्ष सुखबती नेताम, कार्यकारणी सदस्य करिश्मा, खुशबू ,अंजू मनोनीत हुए । बीते दिनों किरंदुल में छत्तीसगढ़ महिला संगठन का प्रथम राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ था ,जिसमे महिला संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एनी राजा शामिल हुई तथा उन्होंने संगठन विस्तार पर जोर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन