Ghansyam Sharma / Thu, Oct 9, 2025 / Post views : 159
सर्वपिछड़ा वर्ग समाज की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
भानुप्रतापपुर में स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारी, हजारों की संख्या में शामिल होंगे समाजजन
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कोंडागांव की बैठक फरसगांव रेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 17 अक्टूबर, शुक्रवार को भानुप्रतापपुर में आयोजित होने वाले पिछड़ा वर्ग स्थापना दिवस में शामिल होने संबंधी रणनीति पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न ग्रामों से हजारों की संख्या में समाजजन इस आयोजन में पहुंचेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 11 अक्टूबर को विकासखंड माकड़ी, 13 अक्टूबर को केशकाल ब्लॉक के बहीगांव एवं बड़ेराजपुर के विश्रामपुरी में बैठक आयोजित की जाएगी। ज्ञात हो कि इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बस्तर संभाग से लाखों की संख्या में सामाजिक जनों के उपस्थित होने की संभावना है।
बैठक में जिलाध्यक्ष रितेश पटेल, महामंत्री रैमल दीवान, संरक्षक सह प्रवक्ता नीलकंठ शार्दुल, संरक्षक संतोष साहू, अमित गुप्ता, संभागीय उपाध्यक्ष फूलचंद दीवान, रमेश पांडे, जागेश्वर शार्दुल, पुरूषोत्तम सेन, यादव, शेरकूराम, धनराज पांडे, मोहन पांडे सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन