Ghansyam Sharma / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 175
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 9 और 10 अप्रैल को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार 9 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से फरसगांव विकासखंड के ग्राम चिंगनार में शिविर आयोजित होगा। वहीं 10 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से केशकाल विकासखंड के ग्राम चुरेगांव में शिविर लगाया जाएगा।
इन शिविरों में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करेंगे। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ भी प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन