Ghansyam Sharma / Sat, Jan 13, 2024 / Post views : 165
योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार सीडिंग अनिवार्य - कलेक्टर
सुकमा । पत्रिका लुक ( विनय कुमार दत्ता)
कलेक्टर हरिस.एस ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को महिला व बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाके पदों पर भर्ती प्रक्रिया की परियोजनावार जानकारी ली। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र हेतु पोषण ट्रैकर एप और एमपीआर सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजूला शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री बिस्मीता पाटले सहित सीडीपीओ, सेक्टर सुपरवाईज़र्स और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाईजर के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ दिये जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा। साथ ही जिले में लक्ष्य अनुरूप पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों के आधार सीडिंग शत् प्रतिशत सुनिश्चि करने के निर्देश दिए। पीएम मातृवंदना योजना सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी ली तथा योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने परियोजनावार सुकमा, छिंदगढ़, तोंगपाल, दोरनापाल और कोंटा में संचालित आंगनबाड़ी के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने पानी व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था, विद्युतीकरण, एवं साफ-सफाई व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, विद्युतीकरण जैसे मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है ऐसे आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची उपलब्ध कराने कहा ताकि यथाशीघ्र ही व्यवस्था किया जा सके। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र हेतु पोषण ट्रेकर एप और एमपीआर त्रुटिरहित एट्री करने के संबंध में आवश्यक ट्रेनिग देने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केद्रों में वीएचएनडी के दिनों में एएनएम की उपस्थिति में बच्चों के वजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कुपोषण को दर को जिले से कम करने के दिशा में काम करने को कहा। इसके लिए बच्चों के परिजनों को भी पोषण युक्त आहार की जानकारी दें और उसका पालन करने प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन