Ghansyam Sharma / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 182
एमएसएमई उद्यमियों को योजनाओं व तकनीकी सुधारों की मिली जानकारी
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
ग्राम पंचायत गिरोला में एमएसएमई के लिए आरएएमपी (RAMP) योजना के तहत जिला स्तरीय संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को तकनीकी उन्नयन, बाजार अवसरों, सरकारी योजनाओं तथा वित्तीय सहायता की जानकारी देना था।
असिस्टेंट मैनेजर जिला उद्योग व्यापार केंद्र नम्रता एल्मा ने एमएसएमई क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आरएएमपी योजना उद्यमियों की क्षमता वृद्धि व प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत बनाने में सहायक है। इस दौरान उद्यमिता विकास, पंजीकरण प्रक्रिया, व्यवसाय प्रबंधन, डिजिटल सक्षमता, ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, जोखिम प्रबंधन तथा महिला एवं SHG समूहों के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं पर विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिलेभर से 35 उद्यमियों ने भाग लिया। अंत में इंटरएक्टिव सत्र में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन