Ghansyam Sharma / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 226
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
विकासखंड केशकाल के ग्राम पंचायत कुएंमारी स्थित जलप्रपात में हाल ही में हुए हादसे में बटराली गाँव के 13 वर्षीय बालक की दुखद मृत्यु की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान रीता सोरी ने ग्राम समिति, वन विभाग के अधिकारियों तथा कुएंमारी चौकी के पुलिस कर्मियों से चर्चा की। उन्होंने जलप्रपात क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए।
ग्रामवासियों ने भी इस अवसर पर जलप्रपात में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग रखते हुए एक मांगपत्र जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा।
निरीक्षण के दौरान ग्राम कुएंमारी के सरपंच गणेश कुमेटी एवं उपसरपंच सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन