Ghansyam Sharma / Sun, Oct 9, 2022 / Post views : 153
कोंडागांव। नईदुनिया न्यूज
धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्घाट के पास शनिवार रात लगभग 8 :30 बजे जगदलपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष अनिता पोयाम की स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई है।दुर्घटना के बाद उन्हें धनोरा अस्पताल लेकर गए ,धनोरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद केशकाल अस्पताल लाए गए। जहां ट्रीटमेंट देकर उन्हें रात में ही बेहतर उपचार के लिए रायपुर हायर सेंटर रेफर किया गया हैं।
इस हादसे में अनिता पोयाम के चेहरे पर गंभीर चोटें व उनके साथ वाहन में सवार तीन अन्य लोगो को मामूली चोटें आई हैं।
बताया जा रहा अनीता पोयाम बस्तर सांसद दीपक बैज की बड़ी बहन है। जो जगदलपुर जनपद पंचायत की अध्यक्ष भी है, अपने निजी कार्य से ग्राम धनोरा गई हुईं थीं, वहां से जगदलपुर वपसी के दौरान शनिवार रात को यह हादसा हुआ है।
बीएमओ केशकाल डॉक्टर बिसेन ने बताया रात को उपचार के लिए लाए थे उन्हें ट्रीटमेंट देकर रायपुर हायर सेंटर रेफर किया गया, उनके साथ आई एक लड़की के घुटने में चोट लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन