Ghansyam Sharma / Tue, Dec 16, 2025 / Post views : 245
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में होने वाली सड़क दुर्घटनायों के रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही किए जाने संबंधित निर्देश दिए गए साथ ही यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने एनएच के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित दुर्घटना जन्य क्षेत्रों में आवश्यक सुधार कार्य किए जाने हेतु एवं बंद पड़े लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि मुख्यमार्ग के डिवाइडर में लगे हुए बैनर और पोस्टर को शीघ्र हटाएं, ताकि दुर्घटना की स्थिति से बचा जा सके। बैठक में पुलिस एवं यातायात विभाग को मालवाहक गाड़ियों में सवारी ले जाने वालों पर सख्त कार्यवाही, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर, बिला लाइसेंस वाहन चालन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
बैठक में जिले में चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट्स में सुधार, दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों की पहचान एवं उन पर सुधारात्मक कार्य के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर गति सीमा का पालन सुनिश्चित करने, शराब एवं मादक द्रव्यों के सेवन कर वाहन चलाने की रोकथाम, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट एवं नाबालिगों द्वारा वाहन चालन, सड़क मार्गों पर घुमंतू मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया
बैठक में जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, एसडीएम अजय उरांव, जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया सहित यातायात, पुलिस, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, स्वास्थ्य विभाग तथा नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन