Ghansyam Sharma / Fri, Feb 20, 2026 / Post views : 227
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भारत सरकार द्वारा सिविल सेवकों की क्षमता निर्माण हेतु डिजिटल प्लेटफॉर्म आईजीओटी-कर्मयोगी पर आधारित संभाग स्तरीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। बस्तर संभाग के संभागायुक्त के निर्देशानुसार सातों जिलों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इसमें शामिल हुए।
कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अवर सचिव अंजू सिंह ने पीपीटी के माध्यम से पोर्टल पंजीयन, प्रशिक्षण मॉड्यूल और उपयोग की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई एवं अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन