Ghansyam Sharma / Sun, Apr 19, 2026 / Post views : 60
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज कोंडागांव के तत्वावधान में शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उल्लास से भरी इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भगवामय वातावरण में रंग गया।
शोभायात्रा की शुरुआत कनेरा स्थित सर्व ब्राह्मण समाज भवन से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके पश्चात आकर्षक झांकियों, भगवा ध्वजों और डीजे की धुन के साथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रायपुर नाका तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं "हर हर महादेव" के उद्घोष से पूरा शहर गूंज उठा।

रैली में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कई स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया, साथ ही श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आया।
शोभायात्रा का समापन पुनः कनेरा रोड स्थित सर्व ब्राह्मण समाज भवन में हुआ, जहां भगवान परशुराम की आरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए समाज में एकता और संस्कारों को बनाए रखने का आह्वान किया।
उल्लेखनीय है कि भगवान परशुराम को विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजा जाता है और उनकी जयंती हर वर्ष वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन