Ghansyam Sharma / Sun, Mar 23, 2025 / Post views : 163
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नेशनल हाइवे 30 में तेज रफ्तार वाहन चालकों की बड़ी लापरवाही आये दिन देखने को मिलता है। आज फिर से एक बार जबस्तद हादसा केशकाल घाट में हुआ। तेज रफ्तार दो ट्रकों में आमने सामने हुई भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ट्रकों के बीच फंसे एक ट्रक ड्राइवर को बड़ी मुश्किल के बाद निकाला गया। एक वाहन चालक को ईलाज के लिए केशकाल अस्पताल भर्ती कराया गया। एक बार फिर केशकाल पुलिस के द्वारा तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने में असफल होते हुए दिखाई दे रही है ना ही तेज रफ्तार वाहनों पर कोई कार्यवाही करते दिखाई दे रही है, जिसके चलते केशकाल घाट में आए दिन सड़क हादसे होते रहते है । देखना होगा कि केशकाल पुलिस कब जागेगी और तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगा पाएगी और हादसे रुकेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन