Mon, 12 Oct 2026
Breaking News
सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा | सेवा संकल्प स्वच्छता अभियान : एनएसएस इकाई शामपुर ने चलाया स्वच्छता अभियान, 50 किलो पॉलीथिन एकत्रित | भूत-प्रेत के डर से रात मे भागी 3 छात्राएं छात्रावास से : गोलावंड में सरपंच पति के घर पहुंचीं छात्राएं, 112 की मदद से घर भेजा गया; सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर उठे सवाल | निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिला पंचायत सीईओ सख्त : कोण्डागांव में पंचायतों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश | पोषण माह के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम : आंगन मिलन में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित | वीबी-जी रामजी के कार्यों की समीक्षा : विकास कार्यों में लापरवाही पर जिला पंचायत CEO सख्त, तकनीकी अमले को नोटिस जारी करने के निर्देश | 32 दिनों तक जिंदगी की जंग,स्वस्थ होकर घर लौटी नवजात : SNCU में डॉक्टरों का कमाल, गंभीर नवजात को 32 दिनों के उपचार के बाद मिली नई जिंदगी | विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, 4 जवान घायल : एलार्मडगु कैंप के पास हादसा, दो जवान गंभीर; कोन्टा अस्पताल में उपचार जारी | माओवाद की आड़ में धमकी भरे पर्चे, दो आरोपी गिरफ्तार : मुरदण्डा सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को धमकी देने का मामला, जमीन विवाद से जुड़ा निकला पर्चा कांड | तीन आरोपी गिरफ्तार : चार साल से फरार हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार | तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा |

: समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र मार्ग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Ghansyam Sharma / Thu, Oct 9, 2025 / Post views : 191

Share:

रायपुर। पत्रिका लुक (भावेश जैन)

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि समाज की उन्नति और प्रगति के लिए शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। हमारी सरकार स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं को कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर और इंजीनियर बनते देखना ही हमारी मंशा है। मुख्यमंत्री साय आज कोरबा जिले के कटघोरा में आयोजित सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक सम्मेलन एवं वीर शहीद सीताराम कंवर की पुण्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वीर शहीद सीताराम कंवर समाज का गौरव हैं। इस अवसर पर उन्होंने रामपुर चौक में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद सीताराम कंवर की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री साय का तीर-धनुष भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में घोषणा की कि सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी तथा इस भवन में बाउंड्रीवाल का निर्माण भी कराया जाएगा। उन्होंने रामपुर चौक में शहीद सीताराम कंवर की नई प्रतिमा स्थापना के लिए दस लाख रुपये, कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु की प्रतिमा स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए पच्चीस लाख रुपये, तथा कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड के निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु चौक नामकरण, मूर्ति स्थापना, कल्चुरी स्वागत द्वार सह उद्यान निर्माण हेतु भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री साय ने कंवर समाज के सम्मेलन में उपस्थित लोगों से समाज के विकास और उत्थान के लिए अपने बच्चों को शिक्षित करने, युवाओं को नशे से दूर रहने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के लिए उत्कृष्ट संस्थान स्थापित किए गए हैं — मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईआईटी, विश्वविद्यालय और लॉ कॉलेज संचालित हो रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती महोत्सव के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता से की गई गारंटियों को पूरा करने का कार्य तेज़ी से किया जा रहा है। सरकार गठन के साथ ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता उनके खातों में जमा की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी की जा रही है। चरण पादुका योजना पुनः प्रारंभ की गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रामलला दर्शन योजना के तहत राज्य से प्रत्येक माह हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा सरकारी खर्च पर कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन के मात्र 20 माह के भीतर ही 10 हजार से अधिक युवाओं को शासकीय नौकरी दी गई है। शीघ्र ही 5 हजार शिक्षकों और 700 से अधिक सहायक प्राध्यापकों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि नई औद्योगिक नीति को रोजगारमुखी बनाकर युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार खोले जा रहे हैं।

कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल और तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, महापौर संजू देवी राजपूत, कंवर समाज के केंद्रीय अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और कंवर समाज के सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement