Ghansyam Sharma / Fri, Feb 16, 2024 / Post views : 167
रायपुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ी में एम.ए. करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पीएससी व व्यापम के माध्यम से भर्तियां निकाली जाएगी शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार छत्तीसगढ़ी भाषा पर स्नातक डिग्रीधारियों को नौकरी के अवसर मुहैय्या कराएगी। जिन नौजवानों ने छत्तीसगढ़ी में एमए पास किया है उन लोगों के सीजीपीएसी और व्यापम के जरिए करने भर्ती परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने केवल छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी की बात की है उसके लिए कोई काम नहीं किया।शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुत बड़ी संख्या में कई सालों से सहायक शिक्षकों शिक्षकों, लैक्चरर की पदोन्नति नहीं हुई है। जिस कारण उनमें असंतोष है साथ ही विभाग में बड़ी संख्या में पद भी रिक्त है। जिसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है कि, प्रमोशन की जितनी भी गतिविधियां है उनको अगले 6 महीने में पूरा करने की कोशिश की जाएगी। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य में कई स्थानों पर स्कूल की इमारत या तो बहुत जर्जर हो चुकी है या इमारत ही नहीं है। ऐसे में अगले 5 सालों में जर्जर इमारत का पुनर्निर्माण का काम किया जाएगा और जहां बिल्डिंग नहीं है वहां नई बिल्डिंग का निर्माण किया जायेगा। जिसके लिए डीएमएफ मद से राशि ली जाएगी। साथ ही राज्य के कॉरपोरेट्स से जनहित कार्य के लिए सीएसआर मद से इमारत के निर्माण में सहयोग के लिए अनुरोध किया जाएगा।
सोत्रcgdpr
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन