Ghansyam Sharma / Mon, Dec 29, 2025 / Post views : 250
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा स्थानीय बस स्टैंड में बांग्लादेशी प्रधानमंत्री एवं जिहादी तत्वों का पुतला दहन किया गया। इस दौरान संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे और जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, लूटपाट एवं उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन वहां की सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।
विहिप–बजरंग दल के नेताओं ने भारत सरकार के द्वारा इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की करने की मांग की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन