Ghansyam Sharma / Sat, Mar 21, 2026 / Post views : 383
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (शकील सिद्दीकी)
ईद-उल-फितर का पर्व जिले में पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह करीब 8:00 बजे मुस्लिम समाज के लोग जामा मस्जिद में एकत्रित हुए, जहां से वे रैली की शक्ल में आलबेड़ा पारा स्थित ईदगाह के लिए रवाना हुए।

रैली में शामिल लोग पारंपरिक वेशभूषा में ईदगाह पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी ने सामूहिक रूप से ईद-उल-फितर की नमाज अदा की। नमाज के दौरान देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी गई।

इस अवसर पर मौलाना समीम रिजवी ने तकरीर करते हुए समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम में सदर सैयद शफीक, सेक्रेटरी आदिल खान सहित कमेटी के सदस्य इमरान और अन्य समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में ईद का त्योहार शांति, सद्भाव और उल्लास के माहौल में मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन