Ghansyam Sharma / Wed, Apr 2, 2025 / Post views : 185
कोण्डागांव, । पत्रिका लुक
शासन की जनकल्याणकारी आयुष्मान भारत योजना ने कोण्डागांव जिले के एक गरीब परिवार के मासूम बच्चे को गंभीर बीमारी से निजात दिलाकर एक नया जीवन प्रदान किया है। इस योजना के अंतर्गत बच्चे का निशुल्क उपचार संभव हो सका, जिससे न केवल बच्चे को स्वास्थ्य लाभ मिला, बल्कि पूरे परिवार को एक बड़ी राहत और खुशी मिली।
कोण्डागांव विकासखण्ड के छोटे से ग्राम मड़ानार में रहने वाली श्रीमती सुगन्तीन नाग और खेलसिंग नाग का आठ वर्षीय पुत्र मनराज नाग बचपन से ही लगातार सर्दी-खांसी की समस्या से जूझ रहा था। माता-पिता ने स्थानीय अस्पतालों में कई बार उसका इलाज कराया, लेकिन बच्चे की तकलीफ में कोई खास सुधार नहीं हुआ। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार पहले से ही परेशान था और बच्चे की बीमारी ने उनकी चिंता और बढ़ा दी थी। बेहतर चिकित्सा की उम्मीद में मनराज का परिवार आंध्र प्रदेश के एक निजी अस्पताल में पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने गहन परीक्षण के बाद बताया कि
मनराज के हृदय में छेद है और इसके लिए सर्जरी ही एकमात्र उपाय है। सर्जरी का अनुमानित खर्च इतना अधिक था कि गरीब परिवार के लिए उसे वहन कर पाना बिल्कुल भी संभव नहीं था। निराश और हताश हो चुका था, इसके बावजूद परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने गांव के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से संपर्क करने पर उन्हें आयुष्मान भारत योजना की जानकारी मिली।
यह योजना उनकी आशा की किरण बनी। जिले के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में मनराज को रायपुर के एसएमसी हार्ट इंस्टीट्यूट ले जाया गया, जहां नवंबर 2024 में उनकी कार्डियोथोरेसिक और वेस्कुलर सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसके लिए आयुष्मान योजना से 01 लाख 59 हजार रूपए की आर्थिक सहायता मिली। हृदय की सर्जरी के बाद आज मनराज पूरी तरह स्वस्थ है और एक नया जीवन जी रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सरकार राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य के प्रति बेहद संवेदनशील है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दूरस्थ अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं। शासन के आयुष्मान भारत योजना के बेहतर क्रियान्वयन का परिणाम है कि इस योजना ने न केवल एक मासूम बच्चे को जीवनदान दिया, बल्कि उसके परिवार को भी एक नई आशा और विश्वास से भर दिया।
सोत्र prikgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन