Ghansyam Sharma / Fri, Nov 21, 2025 / Post views : 175
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहकमेट में आज सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। धान की कटाई करने के बाद खेत के पास स्थित तालाब में नहाने गए 52 वर्षीय सुरेश (दयालु) नाग, पिता रति राम नाग, की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार बुजुर्ग नहाने तालाब में उतरे थे। कुछ देर बाद तालाब किनारे उनके कपड़े और चप्पल पड़े देख लोगों को शक हुआ, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान पानी में उनका शव मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रारंभिक जांच में इसे आकस्मिक मौत माना जा रहा है, हालांकि मामले की जांच जारी है।
घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन