Ghansyam Sharma / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 50
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
स्वस्थ बस्तर अभियान के अंतर्गत प्रत्येक वर्ग एवं सभी आयु समूह के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुष्मान प्रोफाइल तैयार किया जा रहा है। इस उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम कार्यालय केशकाल में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कर्मचारियों की सामान्य जांच, रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई। इस पहल का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर ही बीमारियों की पहचान कर समय पर उपचार सुनिश्चित करना है।
एसडीएम आकांक्षा नायक ने नागरिकों से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जब भी घर पहुंचे, तो उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान करें और शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन