Ghansyam Sharma / Thu, Jun 4, 2026 / Post views : 48
रायपुर। पत्रिका लुक
राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोकभवन में रायपुर वन वृत्त के संभागीय वन अधिकारी मयंक पाण्डेय ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने 5 जून को आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के लिए वन विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।
राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को केवल एक दिवस तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे सतत सामाजिक दायित्व के रूप में अपनाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन