Ghansyam Sharma / Sat, Apr 4, 2026 / Post views : 112
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा 3 अप्रैल 2026 को ऑडिटोरियम कोंडागांव में “प्रमुख जन गोष्ठी” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिकों सहित कुल 453 लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्य अतिथि श्री गंगा राम माझी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया।
गोष्ठी का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना तथा संगठन के विचारों से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर मजदूर, शिक्षक, चिकित्सक, पूर्व सैनिक, पत्रकार, खेल एवं महिला समूहों सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह प्रचारक प्रमुख श्री सुनील कुलकर्णी ने समाज की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने “पंच परिवर्तन” — सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक कर्तव्य — पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में समाज के समग्र विकास हेतु सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया। अंत में जिला सह संघचालक विजय नाग ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन