Ghansyam Sharma / Thu, Apr 16, 2026 / Post views : 68
रायपुर । पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इसी क्रम में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है।
इन पदों में 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा एवं अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम और स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। साथ ही परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन की तिथि संबंधी जानकारी अलग से जारी की जाएगी।
इसके अलावा मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी पृथक विज्ञापन जारी किए जाएंगे।
यह रही संबंधित वेबसाइट जानकारी:
छत्तीसगढ़ व्यापम: https://vyapamcg.cgstate.gov.in/�
स्कूल शिक्षा विभाग: https://eduportal.cg.nic.in/�
यहीं पर विस्तृत विज्ञापन, सिलेबस और आवेदन से जुड़ी जानकारी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन