Ghansyam Sharma / Fri, Apr 17, 2026 / Post views : 58
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ग्राम बफना के पास शुक्रवार रात करीब 9 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन